हरिद्वार गंगा घाट घुटनों पर सिर रख डेढ़ घंटे तक महिला पहलवान सिसकती रही। पहलवान यूं बैठे रहे जैसे अब कोई उम्मीद बाकी नहीं रही। कुश्ती के रिंग में पहलवानों को धूल चटाने वाली तीनों अतंरराष्ट्रीय महिला पहलवान बेबस नजर आई। पहलवान बजरंग पूनिया महिला पहलवानों को हौसला देते रहे। लेकिन पहलवानों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। समर्थक लगातार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर कार्रवाई न होने से नाराज अतंरराष्ट्रीय पहलवान हर की पैड़ी से सटे मालवीय घाट पहुंचे थे। जंतर-मंतर धरना स्थल से हटाए गए पहलवान पूरी तरह टूटे हुए नजर आए। कभी कुश्ती रिंग में दाखिल होने पर अपने अंदाज से विरोधी का हौसला पस्त करने वाले पहलवान हताश और निराश दिखे। श्री गंगा सभा ने विरोध स्वरूप हरिद्वार गंगा में मेडल बहाने को सनातन परंपरा के विपरीत बताते विर्सजन से साफ मना कर दिया। .....