एक ऑटो और 27 सवारियां, भूसे की तरह भरे थे लोग यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी में एक ऑटो 27 सवारियां को ले जाते हुए पकड़ा गया। ऑटो में सवारियों की ओवरलोडिंग देख पुलिस भी हैरान रह गई, पुलिस ने तुरंत ऑटो रिक्शा को रुकवाया और सभी सवारियों को बाहर उतारा। पुलिस ने ऑटो रिक्शा सीज कर दिया है, और मानक से अधिक सवारियां बैठाने पर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का ये हैरान कर देने वाला नमूना रविवार सुबह ललौली चौराहे के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने देखने को मिला। चालक को मिलाकर करीब 26 सवारियों को बैठाकर जा रहे ऑटो रिक्शा पर इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव की नजर पड़ी तो वह दंग रह गए, उन्होंने ऑटो सीज कर दिया। ऑटो को रुकवाकर जब सवारियों को नीचे उतारा गया तो बच्चे व बड़े मिलाकर कुल 26 सवारियां निकलीं। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग बकरीद की नमाज पढ़कर लौट रहे थे, इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां