तस्वीरों में देखें वाराणसी में अग्निपथ योजना के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन से कितना हुआ नुकसान

अमर उजाला

Mon, 20 June 2022

Image Credit : अमर उजाला

जिले में शुक्रवार को अग्निपथ योजना के विरोध में तोड़फोड़ करने वालों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Image Credit : अमर उजाला

हिंसक प्रदर्शन के दौरान रोडवेज और निजी मिलकर 36 वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने क्षतिग्रस्त किया।

Image Credit : अमर उजाला
जिला प्रशासन के अनुसार प्रदर्शन के दौरान 12 लाख 97 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।
Image Credit : अमर उजाला

जिला प्रशासन द्वारा जिला जेल में बंद पांच जिलों के 27 उपद्रवियों से क्षतिपूर्ति की वसूली की जाएगी।

Image Credit : अमर उजाला

जेल में बंद सभी उपद्रवी वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़ के हैं, डीएम ने इन सभी के नाम व फोटो, वीडियो साक्ष्य आदि वसूली के लिए गठित दावा प्राधिकरण प्रयागराज में भेजे हैं।

Image Credit : अमर उजाला

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी डिपो के मुताबिक बीते 17 जून को काशी डिपो की पांच, चंदौली डिपो की एक, गाजीपुर डिपो की एक और काशी महानगर डिपो की 8 बसों में तोड़फोड़ की गई है।

Image Credit : अमर उजाला

भारत बंद: भारी जाम में फंसी दिल्ली

अमर उजाला
Read Now