भारत-पाक बंटवारे के साक्षी रहे राजीव घई ने बयां किया विभाजन का दर्द

अमर उजाला

Wed, 10 August 2022

Image Credit : फाइल फोटो

विभाजन के दंश की कहानी सुनाते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई भावुक हो गए।

Image Credit : फाइल फोटो

राजीव घई ने कहा कि बंटवारे के दौरान पाकिस्तान में हमारे लोगों पर जो जुल्मो-सितम हुए उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

Image Credit : फाइल फोटो

घई ने कहा कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान वाले हिस्से में एलान कर दिया गया था कि या तो कलमा पढ़ो या फिर पाकिस्तान वाला हिस्सा छोड़कर निकल जाओ।

Image Credit : फाइल फोटो

घई बोले, जब लोगों ने पाकिस्तान से निकलना चाहा तो वहां कत्लेआम शुरू कर दिया गया, हिंदुओं को ढूंढकर मारा जाने लगा।

Image Credit : फाइल फोटो

राजीव ने कहा, बंटवारे के दौरान हिंदुओं को काटकर ट्रेनों में भरकर भारत भेजा जाने लगा, बहू-बेटियों की आबरू लूटी गई।

Image Credit : फाइल फोटो

घई ने बताया, अपनी आबरू बचाने के लिए कई वीर बच्चियां और महिलाएं कुएं में कूद गईं और कुछ ने खुद को आग के हवाले कर दिया था।

Image Credit : फाइल फोटो

घई ने कहा, माता-पिता ने इज्जत बचाने के लिए खुद ही अपनी बेटियों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया और कुछ ने गला घोंट दिया।

Image Credit : फाइल फोटो

वीरों के शौर्य की दास्तां सुनाता एक स्मारक

सोशल मीडिया
Read Now