Bakrid 2023: तस्वीरों में देखें दिल्ली की जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज गुरुवार यानी आज दिल्ली समेत देशभर में ईद-अल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। राजधानी की जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और फिर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद जानवर की कुर्बानी दी। बकरीद के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस का दावा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीसे के संपन्न कराने के लिए उसने व्यापक इंतजाम किये हैं। बुधवार यानी कल देर रात तक बाजारों में बकरीद की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। ईद की विशेष नमाज ज्यादातर मस्जिदों में सुबह सात बजे के आसपास अदा की गई। ा