बाराबंकी में युवक ने पत्नी-भाई की निर्मम हत्या कर खुद को मारी गोली सुबेहा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में विजय शुक्ला नाम के एक युवक ने अपनी पत्नी अंजली व बड़े भाई अजय की हत्या कर दी। आरोपी विजय ने अपने पिता राज नारायण (65) पर भी धारदार हथियार से हमला किया, इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी युवक विजय कुमार (35) अपनी छत पर तमंचे के साथ मौजूद है। पुलिस व गांव के लोगों ने विजय से नीचे उतरने को कहा तो उसने बताया कि पत्नी अंजलि (34) की वह दो दिन पहले हत्या कर चुका है। विजय ने पुलिस के सामने बताया कि अंजलि का शव घर में मौजूद है, उसने पत्नी से संबंध के चलते बड़े भाई अजय को भी मार डाला। पुलिस कुछ कर पाती तब तक युवक ने अपनी गर्दन के पास असलहा रखकर गोली मार ली। गांव वाले इस मामले में भूमि विवाद भी होने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस वारदात को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। यहां