भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार मामले में अपने मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के मिले थे पुख्ता सबूत भ्रष्टाचार निरोधक शाखा बठिंडा विजय सिंगला को गिरफ्तार कर मोहाली के फेज 8 पुलिस स्टेशन ले गई शिकायत मिलने पर सीएम मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया और वीडियो जारी कर कहा- सिंगला के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत पूरे मामले पर दिल्ली के सीएम व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मुझे भगंवत मान पर गर्व है पंजाब विधानसभा चुनाव में आप से विजय सिंगला ने प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को मानसा से दी थी शिकस्त राजनीति से पहले विजय सिंगला सिविल अस्पताल मानसा रोड पर चला रहे थे सिंगला डेंटल क्लीनिक करीब 10 साल पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और उन्हें मानसा विधानसभा से मिली थी टिकट यहां पढ़ें अन्य खबरें