दस तस्वीरों में देखें पंजाब के सीएम भगवंत मान-डॉ. गुरप्रीत कौर का विवाह
अमर उजाला
Thu, 7 July 2022
Image Credit : ANI
गुरुवार को सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर वैवाहिक बंधन में बंधे, ये शादी सिख रीति-रिवाज से हुई।
Image Credit : ANI
विवाह का आयोजन सीएम आवास में हुआ, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल और सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।
Image Credit : ANI
अरविंद केजरीवाल ने शादी में पिता की तरह रस्में निभाईं, इस शादी में मान व गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ।
Image Credit : ANI
सांसद राघव चड्ढा अपनी मां के साथ इस विवाह में पहुंचे, शादी के आयोजन का खर्च सीएम भगवंत मान ने उठाया।
Image Credit : ANI
विवाह के बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान
सीएम भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मान अपना घर फिर से बसा लें, इसके बाद वह शादी के लिए राजी हुए थे।
Image Credit : ANI
सीएम भगवंत मान के विवाह के लिए उनकी मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने खुद डॉ. गुरप्रीत कौर को चुना है।
Image Credit : ANI
भगवंत मान की पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं और लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।
Image Credit : ANI
डॉ. गुरप्रीत की प्रारंभिक शिक्षा पिहोवा में हुई है और 2017 में उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की, इसके बाद उन्होंने कुछ दिन तक अंबाला के एक अस्पताल में नौकरी भी की।
Image Credit : अमर उजाला
सीएम मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से भगवंत मान को एक बेटा दिलशान मान (17) और एक बेटी सीरत कौर मान (21) है, जो अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
कानपुर में दंपत्ति की हत्या करने वाली बेटी प्रेमी समेत गिरफ्तार