बर्फ को देख प्रियंका संग बच्चे बने राहुल

अमर उजाला

Mon, 30 January 2023

Image Credit : @incindia

कन्याकुमारी से कश्मीर के बीच तीन हजार किलोमीटर से भी ज्यादा का पैदल सफर कर श्रीनगर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन हो रहा है। इस बीच राहुल और प्रियंका गांधी के कुछ बचपन से भरे पल जिए।

Image Credit : @incindia

राहुल ने बर्फ के दो गोले छिपाकर दौड़ते हुए प्रियंका पर डाल दिए। बड़े भाई का बचपना देख प्रियंका हैरान रह गईं।

Image Credit : @incindia

This browser does not support the video element.

फिर दूर जाते राहुल को भी उन्होंने कस के पीछे से पकड़ लिया और फिर उन्हें बगल में खड़े एक शख्स ने बर्फ के गोले पकड़ाए।

Video Credit : @incindia

तब प्रियंका ने भी राहुल से बदला लिया और बर्फ का गोला राहुल गांधी के सिर पर रगड़ दिया।

Image Credit : @incindia
यह सब देख आसपास खड़े लोग भी हंसने लगे और फिर दोनों भाई-बहन हंसते हुए एक-दूसरे के गले लग गए।
Image Credit : @incindia
इससे पहले राहुल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
Image Credit : @incindia
राहुल गांधी ने आज श्रीनगर में कैंप साइट पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलाम किया।
Image Credit : @incindia

श्रीनगर में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा की गूंज, राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा

ANI
Read Now