कानपुर के श्याम नगर में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, देखें तस्वीरें और जानें अहम बातें श्याम नगर में एक बिल्डर ने अपने घर के अंदर ही ठेकेदार राजेंद्र पाल को जिंदा जला दिया, चार घंटे के बाद इलाज के दौरान ठेकेदार की मौत हो गई। ठेकेदार को जिंदा फूंकने के मामले में एक नया तथ्य सामने आया है, आरोपी बिल्डर को एक बड़े भाजपा नेता की शह मिली हुई है। पुलिस ने आरोपी बिल्डर और उसके मुंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच में सामने आया कि 18 लाख रुपये की लेनदेन के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। राजेंद्र (59) लाल बंगला एनटू रोड स्थित एमईएस कॉलोनी में परिवार के संग रहते थे, पत्नी मीना पाल के अनुसार वह लेबर ठेकेदार थे। श्याम नगर के डी ब्लॉक में रहने वाले बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव के साथ वह कई बार काम कर चुके थे, शैलेंद्र पर राजेंद्र के 18 लाख रुपये थे। राजेंद्र का इन्हीं 18 लाख रुपयों को लेकर शैलेंद्र से करीब तीन साल से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब दस बजे राजेंद्र घर से निकले थे और दोपहर करीब 12.30 बजे उनके परिजनों को घटना की जानकारी मिली थी। यहां