प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, देखें तस्वीरें और जानें अहम बातें

अमर उजाला

Sat, 16 July 2022

Image Credit : Twitter/@narendramodi

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

ये एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड के सात जिलों से गुजरेगा, जिसमें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा शामिल है।
Image Credit : Twitter/@narendramodi

बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे चित्रकूट के गोंडा गांव से शुरु होगा फिर बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया होते हुए इटावा के कुंडरैल गांव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से मिलेगा।

Image Credit : Twitter/@narendramodi

एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई व लागत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की लंबाई 296 किलोमीटर है, इसे बनाने में करीब 14,850 करोड़ रुपये की लागत आई है।
Image Credit : Twitter/@narendramodi
बांदा और जालौन में एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कारिडोर भी बनाया जा रहा है। इसके लिए सलाहकार एजेंसी का चयन हो चुका है।
Image Credit : Twitter/@narendramodi

पीएम मोदी ने फरवरी-2020 में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था, जिसे यूपीडा ने 28 महीने में तैयार कराया है।

Image Credit : Twitter/@narendramodi

चार लेन का ये एक्सप्रेसवे आगे चलकर छह लेन का हो जाएगा और इसके आसपास सात लाख पौधे लगाने का काम शुरू हो गया है।

Image Credit : ANI

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी 3-4 घंटे कम हुई है। 

Image Credit : ANI

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के छोटे-छोटे जिले हवाई सेवा से जुड़ें, इसके लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है।

Image Credit : ANI

बारिश की फुहारों से भीगी दिल्ली

अमर उजाला
Read Now