अमर उजाला
Wed, 4 January 2023
दिल्ली के कंझावला मामले में मृतका की सहेली ने पुलिस को दिए बयान में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया है कि कार से टकराने से पहले उनकी स्कूटी ट्रक से टकराते टकराते बची थी।
मृतका अंजलि की सहेली निधि ने दावा किया है कि अंजलि ने काफी शराब पी रखी थी। वह होश में नहीं थी।
टक्कर के बाद कार के नीचे गिरी अंजलि
सहेली की मानें तो घटना के समय कार सामने से आ रही थी और सामने से टक्कर होने के बाद मृतका कार के नीचे फंस गई।
अपने बयान में निधि ने दावा किया कि कार में कोई संगीत नहीं बज रहा था, हालांकि वह कार के अंदर देख नहीं पाई थी।
आरोपियों को पूरी जानकारी थी कि उनकी गाड़ी के नीचे एक लड़की फंस गई है।
निधि का दावा वह डर गई थी और फंसना नहीं चाहती थी इसलिए पुलिस को नहीं बताया।
निधि ने बताया कि मृतका से 15 दिन पहले ही उसकी दोस्ती हुई थी। मेलजोल बढ़ने पर उसने 31 दिसंबर की रात उसके साथ पार्टी में जाने का फैसला किया था।
पार्टी के दौरान मृतका की अपने पुरुष मित्र के साथ किसी बात पर लड़ाई हो गई थी, उससे नाराज होने के बाद उसने तुरंत घर निकलने का फैसला किया था।
PM मोदी के सामने NRI दिखाएंगे जलवा