बारिश और बेबसी: पति का कंधा भी नहीं बचा सका जान

अमर उजाला

Tue, 31 May 2022

Image Credit : विवेक निगम

दिल्ली में सोमवार को 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जिसका कारण बना दिल्ली का ट्रैफिक। साजदा गर्भवती भी, शरीर के अंदरूनी भाग में खून के रिसाव के चलते साजदा की हालत काफी नाजुक थी।

Image Credit : विवेक निगम

सफदरजंग के डॉक्टर ने उसे आरएमएल रेफर किया। अस्पताल जाते वक्त अचानक आई तेज आंधी से पेड़ गिरे और रास्ता जाम हो गया। ऑटो जाम में फंस गया। पति साजदा को कंधे पर उठाकर आरएमएल की तरफ भागा। अस्पताल पहुंचने के आधे घंटे बाद साजदा ने दम तोड़ दिया।

Image Credit : विवेक निगम

सोमवार को आई तेज आंधी और बरसात में कई पेड़ गिर गए। कुछ ऐसे ही पेड़ों पर पक्षियों का भी बसेरा था। कुछ पक्षी बाज (ईगल) तो उड़ गए लेकिन कुछ टहनियों और पत्तों के बीच में फंसने के कारण बुरी तरह घायल हो गए और जब बारिश थमी तो नीचे गिर गए।
Image Credit : भूपिंदर सिंह
स्थानीय लोगों ने उन्हें गर्मी देने व उनके पंखों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर से सुखाने की कामयाब कोशिश की। कुछ की हालत गंभीर थी तो लोगों ने अग्नि शमन सेवा को फोन करके जानकारी दी। दमकलकर्मी सभी बाज को जालीदार बोरियों में भरकर अस्पताल ले गए। 
Image Credit : भूपिंदर सिंह

बारिश में जामा मस्जिद भी क्षतिग्रस्त हो गया। जामा मस्जिद के मुख्य गुंबद पर लगा डिजाइन टूट गया।

Image Credit : अमर उजाला
कई इलाकों में पेड़ गिरकर गाड़ियों पर गिरे जिससे सैकड़ों लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।
Image Credit : अमर उजाला

दिल्ली के पॉश इलाके में गिरा ट्रैफिक सिग्नल।

Image Credit : अमर उजाला

राजस्थान के गौरव की निशानी हैं ये किले

Social Media
Read Now