पैरोल पर बाहर आए दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान की लोगों ने अगवानी की आरोपी शाहरुख अपने घर पहुंचा तो लोगों ने उसका ऐसे स्वागत किया जैसे वह जंग जीतकर आया हो इस पूरे मामले की वीडियो अब वायरल हो रही है और पुलिस ने भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि की है पुलिस ने वायरल वीडियो 23 मई का बताया है, इस दिन शाहरुख को पैरोल पर चार घंटे के लिए रिहाई मिली थी अदालत ने शाहरूख पठान को चार घंटे की पैरोल दी थी, ताकि वह अपने अस्वस्थ पिता से मिल सके वीडियो में देखा जा सकता था कि आरोपी शाहरुख जब अपने इलाके में पहुंचा तो भीड़ उसके स्वागत के लिए टूट पड़ी शाहरुख पठान साल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान जाफराबाद इलाके में हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तानने मामले का है आरोपी वारदात के बाद शाहरुख फरार हो गया था, पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के शामली जिले से किया था गिरफ्तार अन्य खबरें यहां पढ़ें