तस्वीरों में देखें भारी बारिश में कैसा है देश की राजधानी दिल्ली का हाल राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। बाढ़ के चलते दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। आईएसबीटी कश्मीरी गेट में बाढ़ का पानी आने से बसों का आना-जाना बंद हो गया है। बाढ़ को देखते हुए फैसला लिया गया कि यमुना नदी के ऊपर से गुजरते समय मेट्रो की स्पीड लिमिट 30km/घंटा से अधिक नहीं होगी। आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पीछे की तरफ रिंग रोड पर नदी की तरह पानी बहना शुरू हुआ बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू, बदरपुर, लोनी और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी दिल्ली ही नहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों तक फैल गया है। यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। e