खूब बनी ये जोड़ी! ...दूल्हा-दुल्हन दोनों पर हत्या, लूट समेत कई आपराधिक केस

अमर उजाला

Fri, 8 March 2024

Image Credit : सोशल मीडिया
इन दिनों हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी व राजस्थान की लेडी डॉन कही जाने वाली अनुराधा चौधरी की शादी चर्चा में है।
Image Credit : सोशल मीडिया

दोनों की शादी दिल्ली के द्वारका में 12 मार्च को होने वाली है, जिसमें पुलिसकर्मी बराती बनेंगे।
 

Image Credit : सोशल मीडिया
राजस्थान के सीकर की रहने वाली अनुराधा चौधरी उर्फ मैंडम मिंज राजस्थान की लेडी डॉन है।
Image Credit : सोशल मीडिया

काला और अनुराधा की मुलाकात फरारी के दौरान हुई थी, यहीं से दोनों के बीच प्यार हो गया।

Image Credit : सोशल मीडिया
अनुराधा पहले से शादीशुदा है और उसे अपराध की दुनिया में लाने के पीछे नामी गैंगस्टर आनंदपाल का हाथ था। 
Image Credit : सोशल मीडिया

काला व अनुराधा चार साल से प्रेम संबंधों में हैं। शादी के बाद अनुराधा परिवार के साथ चली जाएगी, क्योंकि वह पहले से जमानत पर है।

Image Credit : सोशल मीडिया

पुलिस को सता रही चिंता

तिहाड़ से बिंदापुर, द्वारका स्थित शादी समारोह स्थल 12 किलोमीटर दूर है, ऐसे में पुलिस को आशंका है कि इस रास्ते पर काला पर जानलेवा हमला हो सकता है।
Image Credit : सोशल मीडिया

योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर क्यों बोले- मैं शोले फिल्म का 'गब्बर'

अमर उजाला
Read Now