बमबाज गुड्डू मुस्लिम, गोलियों से नहीं बम से करता है हत्या

अमर उजाला

Sat, 4 March 2023

Image Credit : अमर उजाला
गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसी ने पूरे वारदात के दौरान झोले से निकाल-निकालकर बम बरसाए थे। यही नहीं उसने उमेश के घर के अंदर भी घुसकर बमबाजी की।
Image Credit : अमर उजाला
स्कूल से ही लूट और रंगदारी जैसी वारदात में लिप्त हो गया था।
Image Credit : अमर उजाला

स्कूल में ही कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया जिनसे बम बनाना सीख गया।

Image Credit : अमर उजाला
गुड्डू मुस्लिम की हरकतों से परेशान होकर घरवालों ने उसे प्रयागराज से लखनऊ पढ़ने के लिए भेज दिया।
Image Credit : अमर उजाला

लखनऊ आने के बाद भी वह अपराध में लिप्त रहा और कुछ ही सालों बाद वह दो बड़े बाहुबलियों धनंजय सिंह और अभय सिंह के संपर्क में आ गया।

Image Credit : अमर उजाला

1997 में गुड्डू मुस्लिम पहली बार चर्चा में आया था। वह अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, श्रीप्रकाश शुक्ला जैसे माफियाओं का खास रह चुका है।

Image Credit : अमर उजाला

गुड्डू मुस्लिम को बनाने के साथ ही बम फेंकने में भी महारत हासिल है।

Image Credit : अमर उजाला

उमेश पाल हत्याकांड मामले में जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं उसमें देखा जा सकता है कि वह झोले से ऐसे बम निकाल कर फेंक रहा है जैसे होली में रंग वाला गुब्बारा फेंक रहा हो।

Image Credit : अमर उजाला

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे कोहली-अनुष्का

अमर उजाला
Read Now