हेमा मालिनी ने 'राधा' बन कान्हा की नगरी में रचाया महारास, तस्वीरों में देखें ब्रजरज उत्सव

अमर उजाला

Thu, 10 November 2022

Image Credit : अमर उजाला

बंशी की धुन और पायल की झंकार से मथुरा का जवाहर बाग बुधवार रात को झंकृत हो उठा।

Image Credit : अमर उजाला

मथुरा में ब्रजरज उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मथुरा की सांसद एवं मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने राधा बनकर महारास रचाया।

Image Credit : amar ujala

बता दें कि जिस जवाहर बाग में कभी रामवृक्ष यादव के कारण हिंसा की आग भड़क उठी थी, वहां भक्ति और प्रेमरस बरसा।

Image Credit : अमर उजाला

चांदनी रात में सांसद हेमा मालिनी ने जब सजधज कर महारास को साकार किया तो दर्शक विभोर हो गए।

Image Credit : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कार्यक्रम के साक्षी नहीं बन सके, लेकिन उन्होंने जाने से पहले हेमा मालिनी को शुभकामनाएं दीं।

Image Credit : अमर उजाला

दर्शकों के लिए पास की व्यवस्था की गई थी, इसलिए कार्यक्रम का पास लेने वालों की लाइन सांसद कैंप कार्यालय में लगी रही।

Image Credit : अमर उजाला

महारास की प्रस्तुति को रिकॉर्ड करने से लेकर प्रदर्शन करने का अधिकार एक चैनल को दिया गया था, इसलिए लोग उसे रिकॉर्ड नहीं कर पाए।

Image Credit : अमर उजाला

तस्वीरों में देखिए पुष्कर मेले की धूम

Social Media
Read Now