अमर उजाला
Tue, 24 May 2022
हिमाचल प्रदेश में मई अंत में चोटियां व लाहौल-स्पीति जिले के कई रिहायशी क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में ताजा बर्फबारी हुई है।
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में 60 वर्ष बाद मई में बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के 11 जिलों चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, कुल्लू में बारिश की संभावना जताई है।
28 मई तक प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
जिला कुल्लू के साथ लाहौल घाटी में भारी बारिश व बर्फबारी से पारा लुढ़क गया है।
जबकि दारचा से आगे बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार मामले में अपने मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त