रात में पत्नी की करतूत से पति बेसुध, ससुर के उड़े होश यूपी के पीलीभीत में एक महिला की करतूत से उसके पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए महिला अपने पति और ससुराल वालों को सब्जी में नशा देकर फरार हो गई। बीती गुरुवार रात महिला ने आलू की सब्जी और अन्य चीजें बनाईं। रात में सास, ददिया सास, पति, ननद देवर ने खाना खाया लेकिन ससुर ने खाना नहीं खाया था। अगले दिन शुक्रवार सुबह सात बजे ससुर की आंख खुली तो देखा सभी लोग सो रहे हैं। महिला के ससुर ने बताया कि बहू के मायके संपर्क किया गया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची थी। महिला जेवर, 15 हजार रुपये और अपनी बच्ची भी ले गई है। ge