IAF MiG Crash: रुला देगी जम्मू के शहीद पायलट अद्वितीय बल की अंतिम विदाई

अमर उजाला

Sat, 30 July 2022

Image Credit : IAF

राजस्थान के बाड़मेर में वायुसेना के मिग-21 विमान हादसे में शहीद आरएस पुरा निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल (26) का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई।

Image Credit : IAF

शहीद के घर पहुंचे हजारों लोगों ने भारत माता की जय और अद्वितीय बल जिंदाबाद के नारे लगाए।

Image Credit : IAF

शहीद के शव को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तो इस बीच उनकी मां ने उन्हें सेल्यूट कर विदा किया, इसे देखकर वहां मौजूद लोग फफक पकड़े।

Image Credit : IAF

विलाप में डूबी मां कहती रहीं ‘मेरा बच्चा चला गया, मुझे भी नहीं जीना’, दिल को चीर देने वाले उनके ये शब्द सुनकर परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

Image Credit : IAF

घरवालों ने बताया कि 16 जुलाई को अद्वितीय बल का जन्मदिन था, उस दिन भी उनसे बात हुई थी और अगस्त के पहले सप्ताह छुट्टी पर आने के लिए कहा था।

Image Credit : IAF

अद्वितीय बल ने पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2014 में एनडीए की परीक्षा पास की और वर्ष 2018 में वह फ्लाइंग ऑफिसर बने।

Image Credit : IAF

अद्वितीय बल के चाचा कर्ण बल ने मिग-21 के बेड़े पर सवाल उठाया कहा कि ये विमान लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं, ये बहुत पुराने हो चुके हैं।

Image Credit : IAF

उदयपुर की बड़ी झील की सुंदरता मन मोह लेगी

Social Media
Read Now