पहाड़ों पर जमकर बरस रहे बदरा, देखें- राहत तो कहीं आफत की तस्वीरें हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कांगड़ा जिले में बादल लोगों को तर कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है, यह चेतावनी 16 जुलाई तक के लिए जारी की गई है। हिमाचल में मानसून सीजन के दौरान अभी तक 13,174 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। वहीं उत्तराखंड राज्य में देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में बुधवार सुबह से शुरू हुई भारी बारिश से बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे अलग-अलग जगह पर बंद हो गए हैं। भारी बारिश से जानकी चट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग घोड़ा पड़ाव-यमुना मंदिर के बीच उफान पर आई नदी के कारण लोग जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। चमोली जिले में भी रातभर से हो रही बारिश बुधवार सुबह थमी, लेकिन बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया। जनपद की 19 सड़कें मलबा आने से बंद हैं। यहां