पटरी पर दौड़ी देश की पहली रैपिड रेल, तस्वीरों में देखें स्टेटिक ट्रायल दिल्ली से मेरठ के बीच महज 50 मिनट में सफर पूरा होने का सपना साकार होने जा रहा है। रैपिड रेल का संचालन दुहाई डिपो में शुरू कर दिया गया है, एनसीआरटीसी अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रायल से पहले का मेडन-रन है। रैपिड रेल का मुख्य ट्रायल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किया जाएगा, जो अक्तूबर 2022 में संभावित है। हाल ही में एनसीआरटीसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटिक ट्रायल का 51 सेकेंड का एक वीडियो अपलोड किया। इस ट्रायल में रैपिड रेल दुहाई डिपो में 700 मीटर ट्रैक पर चलती हुई दिखाई दी, इसमें एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। दिल्ली से मेरठ तक 82 किलोमीटर में रैपिड रेल का कार्य तेज गति से चल रहा है, जिसमें मेरठ में परतापुर से लेकर बेगमपुल तक का कार्य दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड के दुहाई डिपो में निर्माणाधीन इकलौते ग्राउंड स्टेशन का निर्माण संबंधी काम लगभग पूरा हो गया है। यहां