संकट में जोशीमठ, भू-धंसाव से घरों-सड़कों पर पड़ रहीं लंबी-लंबी दरारें, देखें तस्वीरें नगर में जगह-जगह से हो रहा भू-धंसाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इलाके में एक साल से भू-धंसाव हो रहा है। सिंहधार वार्ड में बदरीनाथ हाईवे पर स्थित दो होटल तिरछे हो गए हैं, जिससे यहां भयावता का अंदेशा लगाया जा सकता है। तीन दिन पहले 513 भवनों में दरारें आई थीं जबकि सोमवार को यह संख्या 559 पहुंच गई है। अधिक खतरे की जद में आए 16 परिवारों में से आठ ने मकान छोड़ दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि भू-धंसाव के लोग दहशत में है फिर भी सरकार इस मामले में चुप्पी साधे बैठी है। कहा जा रहा है कि जोशीमठ नगर में भूमिगत टनल का निर्माण हो रहा है, जिसके लिए एनटीपीसी की ओर से विस्फोट किए जा रहे हैं, इसी से भू-धंसाव हो रहा है। यहां देखें