कानपुर दोहरा हत्याकांड: राहुल ने पुलिस के सामने उगले कई चौंकाने वाले राज कानपुर की बर्रा-दो ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हुए दंपती हत्याकांड के मास्टरमाइंड सैन्यकर्मी राहुल उत्तम से पुलिस ने छह घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में राहुल ने कोमल को हत्याकांड की मास्टमाइंड बताया, बोला- उसने तो सिर्फ कोमल का साथ दिया था। कोमल अपने मां-बाप की हर कीमत पर हत्या करना चाहती थी और वह उनकी हत्या कराने की जिद पर अड़ी थी। कोमल के दबाव में आकर राहुल ने अपने भाई रोहित को तैयार कर उसके पास भेजा था, कोमल दंपती की गोद ली हुई बेटी थी। कोमल ने अपने दोनों प्रेमियों राहुल-रोहित को सौतेले मां-बाप की संपत्ति के बारे में बताया था, तभी से दोनों के मन में संपत्ति का लालच आ गया था। पुलिस की पूछताछ में रोहित ने बताया कि वारदात से पहले उसने कोमल के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, इसके बाद मुन्ना लाल और राजदेवी का गला रेत दिया था। चार जुलाई को कोमल ने प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी थी। यहां