कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हयात का फंडिंग को लेकर पढ़ें- चौंकाने वाला कबूलनामा कानपुर की नई सड़क बवाल के साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी ने क्राउड फंडिंग की बात कबूल की है। हयात को शहर समेत कई जिलों के लोग उसकी संस्था को रकम देते रहे हैं, इसमें शहर की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल। पुलिस अब संस्था को फंडिंग करने वालों पर शिकंजा कसेगी, हालांकि हयात ने विदेशी फंडिंग की बात नकारी है। बवाल की जांच में सामने आया है कि इसमें अपराधी शामिल थे, हयात और उसके साथियों ने इस बात को कबूला है। कानपुर हिंसा में अपराधियों ने बवाल कराने में मुख्य भूमिका निभाई, इन्हें असलहा आदि भी उपलब्ध कराए गए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि काकादेव में स्थित पूर्वांचल ब्वॉयज हॉस्टल हयात का है, जिसमें 40 कमरे हैं। सूत्रों के मुताबिक हॉस्टल अवैध रूप से बनाया गया है, इसलिए भविष्य में इस पर भी बुलडोजर चल सकता है। यहां