Lakhimpur Kheri Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात आई सामने लखीमपुर की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़कियों के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। करीब तीन घंटे तक डॉ राजेन्द्र कुमार, डॉ अर्चना और डॉ शोएब अख्तर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। किशोरियों की मां का कहना था कि उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य युवक उनकी दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे। बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिले। गुरुवार को घटना खुलासा कर पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। यहां