मां को स्कूटर से लेकर दुनिया दिखाने निकले कृष्ण टूटी हुई मोबाइल स्क्रीन, दो हेलमेट, बैग में कुछ जरूरी सामान, एक छाता और 25 साल पुरानी स्कूटर से कृष्ण अपनी मां को दुनिया दिखा रहे हैं। कृष्ण कुमार ने इस यात्रा को मातृ सेवा संकल्प नाम दिया है। कृष्ण कुमार अभी तक 66 हजार 889 किमी. की दूरी तय कर तीन देशों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। कनार्टक, मैसूर के कृष्ण कुमार की मातृ सेवा संकल्प यात्रा का पड़ाव हाल में यूपी की संगमनगरी (प्रयागराज) में पड़ा है। कृष्ण कुमार ने प्रयागराज में मां को संगम स्नान कराने के बाद यहां के मंदिरों के दर्शन कराए। 44 वर्षीय कृष्ण कुमार ने 2016 में नौकरी छोड़कर अपनी 74 वर्ष की मां चूड़ा रत्नम्मा को दुनिया दर्शन कराने के लिए यात्रा शुरू कर दी। पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर रहे कृष्ण कुमार ने शादी नहीं की है। ुा