हमला कर मालकिन की जान लेने वाला पिटबुल (डॉग) पकड़ा गया बुधवार को पीड़ित परिवार के घर से बाहर होने के कारण पिटबुल को नहीं पकड़ा जा सका था। नगर निगम की टीम ने कैसरबाग स्थित बंगाली टोला से पिटबुल को पकड़ा और जरहरा स्थित श्वान केंद्र में लेकर चली गई। संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉ. अरविंद राव ने बताया कि बुधवार को टीम पिटबुल को पकड़ने गई थी, लेकिन परिवारवाले अस्थि विसर्जन के लिए बाहर गए थे। पशु चिकित्सक डॉ. अभिनव वर्मा ने कहा है कि इस पिटबुल का लाइसेंस बना है कि नहीं, अभी साफ नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि लाइसेंस बनाने का काम प्राइवेट पशु चिकित्सक करते हैं, ऐसे में वहां से भी जानकारी मंगाई गई है। घटना के बाद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने शहरवासियों से हिंसक प्रजाति के कुत्ते न पालने की अपील की है। डॉग की हिंसक प्रजातियों में अमेरिकन पिटबुल, रॉटवेलर, साइबेरियन, हस्की, डाबरमैन, पिंस्चर, बॉक्सर आदि शामिल हैं। यहां