पत्नी के कपड़े चोरी होने पर पड़ोसी को मारी गोली हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार निवासी पिंटू (29) के रूप में हुई है, वह एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी का काम करता था। वारदात गुरुग्राम के गांव नाथूपुर में बीते मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है। सुरक्षाकर्मी के साथी ने उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिंटू के साथी ने उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दरअसल, पड़ोस के कमरे में यूपी के कासगंज निवासी अजय की पत्नी ने पिंटू पर साड़ी चोरी का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू किया। गुस्से में आकर महिला के पति अजय ने पिंटू को गोली मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। ge