तस्वीरों में देखें बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे का हाल बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ खचड़ा नाले में शुक्रवार देर रात मलबा आने से फिर से बंद हो गया। वहीं देवप्रयाग के पास बछेलीखाल में शुक्रवार रात से अवरुद्ध बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह सात बजे यातायात के लिए खुल गया है। इससे पहले, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में नाला उफान पर आने से करीब 10 मीटर का हिस्सा बह गया था। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में खचड़ा नाला मुसीबत बना हुआ है, बारिश होते ही यहां पर अक्सर राजमार्ग बंद हो रहा है। बीती गुरुवार रात करीब एक बजे क्षेत्र में तेज बारिश होने पर नाला उफान पर आ गया था, जिससे हाईवे का एक हिस्सा बह गया था। आए दिन हाईवे बंद होने पर पुलिस को वाहनों को बीच में ही रोकना पड़ रहा है। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ धाम जाने वालों समेत अन्य यात्रियों को आवाजाही में मुश्किलों के साथ ही हमेशा उनकी जान को खतरा बना रहता है। यहां