अमर उजाला
Sat, 11 June 2022
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान को लेकर प्रयागराज में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ।
जुमे की नमाज के बाद अटाला में जुटी हजारों की भीड़ ने जमकर उपद्रव किया। पुलिस पर पथराव के साथ ही बमबाजी व आगजनी की।
हमले में आईजी समेत 18 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस व आरएएफ ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया, तब जाकर तीन घंटे बाद बवाल शांत हुआ।
बवाल के दौरान गलियों के साथ ही आसपास स्थित कुछ घरों से भी पत्थर बरसाए गए।
दरअसल, फोर्स के खदेड़ने पर पथराव कर रहे बहुत से युवक गलियों में स्थित कुछ घरों में जाकर छिप गए। इसके बाद तो छतों से भी पत्थर बरसाए गए।
ऊंचाई से पत्थर बरसने की वजह से पुलिसकर्मियों को भी बैकफुट पर आना पड़ा।
इस दौरान पत्थर लगने से कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए। जिसके बाद एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया।
मकानों के सटे होने के चलते हमलावर एक से दूसरी छत पर जाकर भी हमला बोलते रहे। हालांकि जब पुलिस ने इन मकानों में रहने वालों से पूछताछ की तो उन्होंने हमलावरों के बारे में जानकारी होने से इनकार किया।
श्री अमरनाथ यात्रा: 30 जून-11 अगस्त, 2022