यूपी के चंदौली जिले में अग्निपथ योजना का दूसरे दिन भी हुआ विरोध, तस्वीरों में देखें उपद्रव-आगजनी

अमर उजाला

Sun, 19 June 2022

Image Credit : अमर उजाला

चंदौली में शनिवार को कुछमन रेलवे स्टेशन पर उपद्रव हुआ था, वहीं रविवार सुबह भी युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया।

Image Credit : अमर उजाला

अलीनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में पुलिस की प्राइवेट जीप में आग लगा दी और उसे नाले में गिरा दिया।

Image Credit : अमर उजाला

उग्र युवाओं ने सरकारी वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार घरों में घुसकर जान बचाई।

Image Credit : अमर उजाला

पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है, इधर, पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Image Credit : अमर उजाला

अलीनगर थाना पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी, इस दौरान मुस्तफापुर गांव के समीप एकत्रित 20-25 युवा से पूछताछ के दौरान उन पर लाठीचार्ज किया।

Image Credit : अमर उजाला

इसके बाद आक्रोशित युवाओं ने जमकर बवाल काटा, पुलिस की प्राइवेट जीप में आग लगा दी।

Image Credit : अमर उजाला

बवाल के बीच किसी प्रकार पुलिसकर्मियों ने जान बचाई और कंट्रोल रूम को सूचना दी, थोड़ी देर बाद भारी संख्या में मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने सभी उपद्रवियों को खदेड़ा।

Image Credit : अमर उजाला

एमपी का स्वीट्जरलैड हनुवंतिया टापू

सोशल मीडिया
Read Now