अमर उजाला
Mon, 30 January 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा की थी लेकिन सोमवार को उन्होंने श्रीनगर में शीतलहर से बचने के लिए पारंपरिक परिधान फिरन पहना।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को अपनी सफेद टी-शर्ट के ऊपर कश्मीरियों द्वारा पहने जाने वाले पारंपरिक लिबास में देखा गया।
श्रीनगर के मौलाना आजाद रोड पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद राहुल समापन समारोह स्थल शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम की तरफ जाते समय भूरे रंग का फिरन पहने हुए थे।
उन्होंने यह भी फैसला किया कि वह तब तक स्वेटर नहीं पहनेंगे जब तक वह कांप न जाएं।
राहुल की तरह जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सफेद टीशर्ट पहनकर बनिहाल से काजीगुंड तक की यात्रा की थी। उनके साथ चलने वाले लोग कई कपड़े पहने हुए थे।
अमृत उद्यान का खूबसूरत नजारा, देखें यहां