जानिए आखिर क्यों यूपी के बाहुबली राजा भैया पत्नी भानवी को दे रहे तलाक? जानकारी के मुताबिक, परिवहन मंत्री दयाशंकर के बाद अब राजा भैया के तलाक की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजा भैया ने पत्नी से तलाक लेने को लेकर दिल्ली के साकेत पारिवारिक न्यायालय में अर्जी भी दे दी है। यह भी बताया जा रहा है कि तलाक की अर्जी करीब दो साल पहले ही दी गई थी। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से अनबन चल रही है। हाल में ही भानवी कुमारी द्वारा राजा भैया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR कराने पर पति-पत्नी के बीच की अनबन सामने आई थी। अक्षय प्रताप सिंह मामले में पति-पत्नी की अनबन के बाद अब राजा भैया द्वारा कोर्ट में तलाक लेने की अर्जी देने की चर्चा जोरों पर है। यह भी कहा जा रहा है कि राजा भैया द्वारा कोर्ट में दाखिल तलाक की अर्जी में पत्नी भानवी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ुा