जानिए कैसे रघुराज प्रताप सिंह बने बाहुबली राजा भैया?

अमर उजाला

Mon, 10 April 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से 1993 में राजा भैया ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

26 वर्ष की उम्र में कुंडा से पहली बार राजा भैया निर्दलीय विधायक चुने गए थे। 

Image Credit : सोशल मीडिया
राजा भैया कार्यक्रम क्रियान्वयन, खेलकूद व युवा कल्याण, कारागार व खाद्य एवं रसद व स्टांप एवं निबंधन मंत्री भी रह चुके हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
हाल ही में 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा से लगातार आठवीं बार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया विधायक चुने गए।
Image Credit : सोशल मीडिया

राजा भैया का नाम जोरदारी से चर्चा में तब आया जब 2002 में एक विधायक को धमकाने के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था।

Image Credit : सोशल मीडिया
राजा भैया की गिरफ्तारी के साथ ही उन पर और उनके पिता उदयप्रताप सिंह पर पोटा भी लगा दिया गया था।
Image Credit : सोशल मीडिया

इस पूरे घटनाक्रम ने यूपी की सियासत को नए मोड़ पर ला दिया था और इसके बाद से राजा भैया का बसपा के प्रति रुख जग जाहिर है। 

Image Credit : सोशल मीडिया
राजा भैया के जेल में रहते तमाम अफवाहें उड़ती रहती थीं, तभी चर्चा में आया कि राजा भैया ने तालाब में मगरमच्छ पाल रखे हैं। 
Image Credit : सोशल मीडिया

बीते साल एक टीवी इंटरव्यू के दौरान मगरमच्छ पालने की अफवाह को लेकर किए गए सवाल पर राजा भैया ने इसे महज अफवाह बताया था।

Image Credit : सोशल मीडिया

बाघों की बेहतर देखभाल में दुधवा टाइगर रिजर्व है Excellent

अमर उजाला
Read Now