अमर उजाला
Thu, 30 March 2023
अयोध्या में आज रामनवमी की धूम मची हुई है। नगर में लाखों की संख्या में श्रद्घालु उमड़ पड़े हैं।
रामनवमी के लिए देश विदेश से राम भक्त पहुंच रहे हैं और रामलला के दरबार में जन्मोत्सव मना रहे हैं।
नगर में कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच गए हैं। रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है।
जन्मोत्सव पर रामलला रत्नजड़ित पीले वस्त्र में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। राम सहित चारों भाइयों को सोने का मुकुट पहनाया जाएगा।
रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगा। संगीतज्ञों ने गाए बधाई गीत। जन्मोत्सव की आरती में लगभग 200 भक्त शामिल हुए। हर बार डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बनता था। इस बार 10 क्विंटल का बना।
SMS अस्पताल में रोबोट ने की सर्जरी