इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार, सबा बनी सोनी

अमर उजाला

Sat, 4 February 2023

Image Credit : अमर उजाला

बरेली के अलीगंज थाने के गांव गैनी की रहने वाली मुस्लिम युवती सबा ने धर्म परिवर्तन कर शुक्रवार को अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ प्रेमी अंकुर देवल के साथ सात फेरे लिए।

Image Credit : अमर उजाला
पंडित केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संस्कार पूर्ण कराया। सबा से सोनी बनी युवती ने कानूनी तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए डीएम बरेली के यहां भी आवेदन किया है। 
Image Credit : अमर उजाला

सबा का करीब छह साल से विशारतगंज निवासी अंकुर देवल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Image Credit : अमर उजाला

दोनों शादी करके साथ जीवन बिताना चाहते थे। बुधवार को दोनों घर से निकले और शुक्रवार को अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे। यहां पंडित केके शंखधार से मिले। उनको पूरी बात बताई और शादी करने की इच्छा जताई।

Image Credit : अमर उजाला

इसके बाद पं. शंखधार ने सबा के धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई और हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी कराई। सबा ने अपना नया नाम सोनी देवल रख लिया है।

Image Credit : अमर उजाला
हाईस्कूल तक पढ़ी सबा ने अंकुर के साथ विवाह बंधन में बंधने के बाद शपथपत्र समेत आधार कार्ड और अन्य प्रमाणपत्र दिखाए। बताया कि वह 21 वर्ष की बालिग है। अब जीवनभर अंकुर के साथ उनकी पत्नी के रूप में रहेगी।
Image Credit : अमर उजाला

कंझावला कांड में बड़ा खुलासा, हादसे की रात अंजलि ने पी थी शराब

File Photo
Read Now