तस्वीरों में देखें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता की अंतिम विदाई
अमर उजाला
Sun, 10 July 2022
Image Credit : अमर उजाला
लखनऊ के पिपराघाट में साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
Image Credit : अमर उजाला
साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
Image Credit : अमर उजाला
अंतिम संस्कार में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा यादव परिवार के अन्य सदस्य व समर्थक मौजूद रहे।
Image Credit : अमर उजाला
साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था, उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया था।
Image Credit : फाइल फोटो
पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुलायम सिंह यादव के सरकारी आवास पर रखा गया था, रविवार को सीएम योगी समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन किए।
Image Credit : अमर उजाला
62 साल की साधना गुप्ता मूल रूप से यूपी के इटावा के बिधूना (अब औरैया जिले का हिस्सा है) की रहने वालीं थीं।
Image Credit : फाइल फोटो
2003 में पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना को पत्नी का दर्जा दिया था।