गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की पूछताछ में खोलने लगा मुंह, जानें कौन से राज आए सामने?

अमर उजाला

Thu, 16 June 2022

Image Credit : फाइल फोटो

पूछताछ के लिए लॉरेंस को पहले मानसा फिर खरड़ और अब मोहाली स्थित सीआईए विंग के भवन में कड़ी सुरक्षा में रखा गया।

Image Credit : अमर उजाला

पुलिस ने पूछताछ के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत कई गैंगस्टर को आमने-सामने बैठाया था।

Image Credit : फाइल फोटो

सूत्रों के अनुसार तिहाड़ जेल में बंद बिश्नोई की कनाडा में छिपे गोल्डी बराड़ से मुलाकात में बराड़ का जीजा गुरप्रीत सिंह गोरा अहम कड़ी था।

Image Credit : फाइल फोटो

मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हथियारों के बारे में गिरफ्तार पवन बिश्नोई व नसीब खान ने राज उगल दिया है, सारे हथियार मानसा में ही जमीन में दबा रखे हैं।

Image Credit : फाइल फोटो

फिलहाल, जांच अधिकारियों का मानना है कि हत्या के लिए मुख्य तौर पर लॉरेंस बिश्नोई ही जिम्मेदार है।

Image Credit : फाइल फोटो

पुलिस सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई ने यह बात मानी है कि कई नामी कलाकारों से रंगदारी लेता था, उनके रुतबे के आधार पर रंगदारी ली जाती थी।

Image Credit : अमर उजाला

लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस को बताया है कि जब मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड हुआ था, उसके बाद से उसका पूरा ग्रुप मूसेवाला के खिलाफ हो गया था।

Image Credit : अमर उजाला

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तिहाड़ से लॉरेंस ने गोल्डी के साथ हत्या की योजना कैसे बनाई? कितने गुर्गों को काम सौंपा और हत्या करने वाले गुर्गे कौन-कौन थे?

Image Credit : फाइल फोटो

नीमच का ऐतिहासिक नगर 'रामपुरा'

अमर उजाला
Read Now