Sidhu Moosewala Murder: हमलावरों ने दांगी 40 गोलियां और कर दिया सीना छलनी

अमर उजाला

Sun, 29 May 2022

Image Credit : अमर उजाला

दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने सिद्धू की कार (थार) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें उनके दो साथी भी थे

Image Credit : Twitter@ANI

वारदात को पंजाब के मानसा के गांव जवाहरके में शाम करीब पांच बजे अंजाम दिया गया, जिसमें सिद्धू की कार पर करीब 40 गोलियां चलाईं गईं

Image Credit : Twitter@ANI

हमलावरों ने अत्याधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की, वारदात के समय ड्राइविंग सीट पर बैठे सिद्धू को करीब सात गोलियां लगीं

Image Credit : अमर उजाला

सिद्धू अपनी थार से गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे, इसी दौरान उन पर हमला हुआ

Image Credit : अमर उजाला

मूसेवाला को सीने व अन्य हिस्सों में करीब सात गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके घायल दो साथी लुधियाना रेफर

Image Credit : अमर उजाला

सिद्धू के साथ पहले सात सुरक्षाकर्मी थे, शनिवार को ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी

Image Credit : अमर उजाला

वारदात के समय सिद्धू के पास एक ही गनमैन था और वह हमेशा बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे, लेकिन वारदात के समय वह अपनी नई थार से थे

Image Credit : अमर उजाला

राजस्थान के कोटा के बारे में जानिए...

सोशल मीडिया
Read Now