अयोध्या-वाराणसी में सोलर बोट का आनंद ले सकेंगे श्रद्धालु

अमर उजाला

Wed, 28 June 2023

Image Credit : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में जल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अयोध्या व वाराणसी में सोलर बोट का संचालन किया जाएगा

Image Credit : फाइल फोटो

योजना के तहत अत्याधुनिक सोलर बोट का क्रय जेम पोर्टल से नेडा की ओर से किया जायेगा

Image Credit : अमर उजाला

पहले चरण में अयोध्या में सरयू नदी में अत्याधुनिक 30 सीटर सोलर बोट और वाराणसी में गंगा में भी सोलर बोट का संचालन किया जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

इन सोलर बोट के माध्यम से पर्यटकों को सरयू नदी के नए घाट से भ्रमण कराया जायेगा और उनके पौराणिक महत्वों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी

Image Credit : सोशल मीडिया

सोलर बोट के माध्यम से काशी में अस्सी से नमो घाट तक का भ्रमण कराया जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

शुरुआत में नेडा इस सोलर बोट को छह माह के लिए प्रायोगिक रूप से संचालित करेगा

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद सोलर बोट को पर्यटन विकास निगम की ओर से खुद या निजी उद्यमियों के माध्यम से नियमित संचालन किया जायेगा

Image Credit : सोशल मीडिया

देश की पहली रैपिड रेल में अगले सप्ताह कर सकेंगे सफर, मिलेंगी ये सुविधाएं

अमर उजाला
Read Now