राजा भैया का विवादों से रहा है गहरा नाता, जानें कुछ चर्चित मामले
अमर उजाला
Mon, 10 April 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
राजा भैया का नाम जोरदारी से चर्चा में तब आया जब 2002 में एक विधायक को धमकाने के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था।
Image Credit : सोशल मीडिया
राजा भैया की गिरफ्तारी के साथ ही उन पर और उनके पिता उदयप्रताप सिंह पर पोटा भी लगा दिया गया था।
Image Credit : सोशल मीडिया
राजा भैया को लेकर तालाब में मगरमच्छ पालने का मामला भी खूब सुर्खियों में रहा, छानबीन कराने पर तालाब में इंसानी हड्डियां मिलने की भी चर्चाएं सामने आई थीं।
Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि राजा भैया द्वारा मगरमच्छ पालने की हकीकत से आज भी लोग अनजान हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
साल 2013 से पहले ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान उन पर कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अगवा करने का आरोप लगा और गिरफ्तारी भी हुई थी।
Image Credit : सोशल मीडिया
इलाके के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अस्थान गांव में गैंगरेप के बाद दलित बालिका की हत्या के मामले में भी राजा भैया का नाम सामने आया था।
Image Credit : सोशल मीडिया
बहुचर्चित सीओ हत्याकांड में भी उनका नाम जुड़ा।
Image Credit : सोशल मीडिया
बताया जाता है कि खास तौर से कुंडा सर्किल में कुछ भी होने पर उनका नाम आना तय है।
Image Credit : सोशल मीडिया
2022 के विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक राजा भैया के ऊपर अब मात्र तीन मुकदमे रह गए हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
मर्डर से मेरठ में तनाव, धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, मौके पर भारी फोर्स तैनात