देखें तस्वीरें और पढ़ें सोनाली फोगाट मामले में हुआ नया चौंकाने वाला खुलासा भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच के लिए रविवार को गोवा पुलिस गुरुग्राम पहुंची। रविवार को दोपहर करीब 02:30 बजे गोवा पुलिस सेक्टर-102 स्थित गुड़गांव ग्रींस सोसाइटी परिसर में पहुंची। जांच करने के लिए टीम सीधे सोसाइटी के चौथे टावर के नौवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 901 में पहुंची। तीन महीने पहले सोनाली के पीए सुधीर सांगवान ने इसी फ्लैट को किराए पर लिया था, फ्लैट का किराया 22,000 रुपये प्रति माह था। बताया जाता है कि सोनाली फोगाट को पीए सुधीर सांगवान अपनी पत्नी बताता था। सोनाली मौत के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है, बताया जा रहा है कि सोनाली ने अप्रैल 2021 में पीए सुधीर सांगवान के साथ मिलकर दो ट्रस्ट बनाए थे। ट्रस्ट के कागजों में सोनाली फोगाट, सुधीर सांगवान और एक अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी दिखाया गया है। यहां