आजम खां का सपा में जलवा बरकरार, जानें इसके पीछे की वजह यूपी एमएलसी चुनाव में सपा ने 50 फीसदी हिस्सेदारी मुस्लिमों को दी है। सपा के इस कदम से साफ है कि पार्टी में आज भी आजम खां का वही कद है। राज्यसभा के बाद विधान परिषद सदस्यों के चयन में भी आजम खां का पलड़ा भारी दिखा सपा ने कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजा है, उनका नाम आजम खां की पैरवी को लेकर जोड़ा जा रहा है। वहीं सपा से जावेद अली को राज्यसभा भेजने के पीछे अल्पसंख्यक समुदाय की नुमाइंदगी के तौर पर देखा जा रहा है। सपा में विधान परिषद सदस्यों के चयन को लेकर लंबा मंथन हुआ, जिसमें चार सदस्यों में सबसे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तय हुआ। चार में अन्य तीन सदस्यों के नाम सहारनपुर से शाहनवाज खां और सीतापुर के जासमीर अंसारी और मुकुल यादव का है। शाहनवाज खां और जासमीर अंसारी दोनों आजम खां के खासमखास हैं। यहां पढ़ें