ओम प्रकाश राजभर को मिली वाई श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं

अमर उजाला

Fri, 22 July 2022

Image Credit : अमर उजाला

गाजीपुर जिले में जहूराबाद से विधायक व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को शासन के निर्देश पर सुरक्षा प्रदान की गई है।

Image Credit : फाइल फोटो

राजनीति के जानकारों में चर्चा है कि सरकार द्वारा राजभर का ख्याल करना कहीं न कहीं आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर नए संकेत हैं।

Image Credit : फाइल फोटो

विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने सपा से गठबंधन किया था, इस दौरान राजभर ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था।

Image Credit : फाइल फोटो

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा को मिली करारी हार के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर सपा के खिलाफ मुखर हैं।

Image Credit : फाइल फोटो

राजभर राष्ट्रपति चुनाव में भी विपक्ष के प्रत्याशी को समर्थन न देकर एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में खड़े रहे।

Image Credit : फाइल फोटो

इस बीच शासन के निर्देश पर गाजीपुर पुलिस ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, ऐसे में चर्चा है कि धीरे-धीरे भाजपा से उनकी नजदीकी बढ़ती जा रही है।

Image Credit : फाइल फोटो

ओपी राजभर अब खुलकर सपा पर प्रहार करने लगे हैं, उन्होंने रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर उपचुनाव हारने के पीछे की वजह मुस्लिम वोटों का सपा से कटना बताई है।

Image Credit : फाइल फोटो

बारिश के मजे लेना हो तो करो तवा डैम की सैर

सोशल मीडिया
Read Now