अमरीन भट: एक सितारा चढ़ा नफरत की भेंट

अमर उजाला

Fri, 27 May 2022

Image Credit : अमर उजाला
बुधवार रात यानी 25 मई को करीब आठ बजे मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा में आतंकवादियों ने कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी थी। गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया।
Image Credit : अमर उजाला

भतीजे को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने पड़ताल शुरू कर दी थी। गुरुवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा के अवंतीपोरा में दो आतंकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि अवंतीपोरा में मारे गए आतंकी अमरीन भट्ट की हत्या में शामिल थे।

Image Credit : अमर उजाला

दोनों की पहचान शाहिद मुश्ताक भट निवासी बडगाम और फरहान हबीब निवासी हकरीपोरा पुलवामा के रूप में हुई। उन्होंने लश्कर के कमांडर लतीफ के निर्देश पर टीवी कलाकार की हत्या की थी।

Image Credit : अमर उजाला
कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट को आतंकियों ने शूटिंग के नाम पर घर से बाहर बुलाकर गोलियां मारीं। अमरीन भट सोशल मीडिया पर सक्रिय थी। प्रतिबंध से पहले टिकटॉक पर उसके वीडियो काफी मशहूर थे। आतंकी तंजीमों को यह बात हमेशा चुभती थी।
Image Credit : अमर उजाला

अमरीन बतौर एक कलाकार सेना के साथ भी कार्यक्रमों में भाग लेती थी। इसी के चलते संभवत: आतंकियों ने उसे निशाना बनाया।  बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के हुशरू गांव में गुरुवार को भी मातम छाया रहा।
Image Credit : अमर उजाला

परिवार वाले रोते बिलखते सिर्फ एक ही बात पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी बेटी का क्या कसूर था। उसे क्यों मारा गया। उन्हें इस बात का भी मलाल था कि उनकी बेटी की हत्या के बाद कोई भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके घर हालचाल जानने तक नहीं पहुंचा।

Image Credit : अमर उजाला

अमरीन ने जैसे ही कहा कि मैं अनजान लोगों के साथ शूट पर कैसे जा सकती हूं तो एक ने पिस्तौल निकाली और उस पर गोलियां बरसा दीं। इस दौरान उसके भतीजे पर भी गोली चलाई गईं। दोनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Image Credit : अमर उजाला

आय से अधिक संपत्ति मामले में ओम प्रकाश चौटाला को चार साल जेल और 50 लाख का जुर्माना

अमर उजाला
Read Now