अमर उजाला
Sat, 10 September 2022
लावारिस कुत्तों के साथ पालतू भी अब जान को खतरा बन रहे हैं
ताजा मामला गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 का है
जहां पार्क में खेल रहे मासूम कुश त्यागी पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया
हमले में कुश लहूलुहान हो गया और चेहरे से उसका मांस तक निकल आया
कुश के गाल, कान और हाथ पर पांच गहरे जख्म हो गए
जख्मों को भरने के लिए कुश की ढाई घंटे तक सर्जरी चली और 150 टांके लगाए गए
गाजियाबाद में कुत्ते के हमले का सात दिन में यह तीसरा मामला है
इससे पहले राजनगर एक्सटेंशन में लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया था
उसके बाद किताब वाली गली में बच्चे को कुत्ते ने काटा था
नोएडा के सेक्टर 75 की एपैक्स सोसाइटी में भी लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने एक युवक पर हमला कर उसे काट लिया था
अनंत चतुर्दशी पर देखिए इंदौर की प्रसिद्ध झांकियां