यूपी के जौनपुर में जमीन ने 'उगला' सोना, तस्वीरों में जानें पूरा मामला

अमर उजाला

Sun, 17 July 2022

Image Credit : अमर उजाला

जौनपुर में मछलीशहर के कजियाना मोहल्ला में मजदूरों की आंखें तब चमक उठीं जब जमीन खोदाई के दौरान एक तांबे के लोटे में सोने के सिक्के मिले।

Image Credit : अमर उजाला

लोटे में मिले सभी सिक्के अंग्रेजी हुकूमत के समय के बताए जा रहे हैं, हालांकि शुरुआत में मजदूरों ने इस बात की भनक किसी को नहीं लगने दी।

Image Credit : अमर उजाला

ये सिक्के कजियाना मोहल्ले निवासी मलका राइन की बेटी के मकान के पीछे शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे की खोदाई के दौरान मिले हैं।

Image Credit : अमर उजाला

गड्ढे की खोदाई का काम मजदूर राजाबाबू और उसके पांच साथी कर रहे थे, करीब ढाई फीट जमीन खोदने के बाद एक बर्तन खनखना उठा।

Image Credit : अमर उजाला

खोदाई कर रहे मजदूरों ने उस बर्तन से मिट्टी हटाकर देखा तो वो एक तांबे का लोटा था, खोलने पर उसमें सोने के सिक्के दिखे।

Image Credit : अमर उजाला

मजदूरों ने पहले तो भूत प्रेत के डर से लोटे को फेंक दिया, लेकिन फिर उनका मन बदला और जेब में सिक्के भरकर चले गए।

Image Credit : अमर उजाला

अगले दिन मजदूर चुपचाप खोदाई में लग गए लेकिन किसी ने सिक्के मिलने की बात कबूल दी, जिससे पूरा मामला खुल गया। 

Image Credit : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर में बरसीं राहत की बूंदें

अमर उजाला
Read Now