अमर उजाला
Mon, 10 April 2023
कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपने तलाक को लेकर चर्चाओं में हैं। जानिए कितनी है उनकी संपत्ति...
राजा भैया के पास 2012 में कुल एक करोड़ 45 लाख 70 हजार 757 रुपये की संपत्ति थी और 2022 में वह बढ़कर 9 करोड़ 17 लाख 54 हजार 448 रुपये हो गई।
राजा भैया के पास तीन असलहे हैं। भदरी राजघराने के वारिस राजाभैया को विरासत में भी बहुत बड़ी संपत्ति मिली है।
राजाभैया के ऊपर अब मात्र तीन मुकदमे रह गए हैं। उनके पास नकदी कुल 60,000 रुपये ही है। लखनऊ स्थित एसबीआई में उनके नाम 96,46,074 रुपये जमा हैं।
एसबीआई विपुल खंड गोमतीनगर में 1,83,19,981 रुपये जमा हैं। एसबीआई कुंडा के पीपीएफ खाते में 37,35,484 रुपये, ग्रामीण बैंक कुंडा में 1,77,213 रुपये जमा हैं।
जानिए कैसे रघुराज प्रताप सिंह बने बाहुबली राजा भैया?